भिलाई के श्रीकुमार नायर ने संभाला भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल का पद, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

भिलाई के श्रीकुमार नायर ने संभाला भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल का पद, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

भिलाई के श्रीकुमार नायर ने संभाला भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल का पद, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 8, 2021 3:25 pm IST

रायपुर: वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायर, एवीएसएम, एनएम ने वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम से नौसेना परियोजना महानिदेशक (डीजीएनपी), विशाखापत्तनम का पदभार संभाल लिया है। वाइस एडमिरल नायर इससे पहले रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में एडमिरल सुपरिटेंडेंट, नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम और असिस्‍टेंट चीफ ऑफ मैटेरियल (सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रणाली) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Read More: VIDEO: ‘डांस दीवाने 3’ में सिद्धार्थ शुक्ला ने माधुरी दीक्षित के साथ किया रोमांस, एक्ट्रेस शहनाज गिल ने दिया ऐसा रिएक्शन

एडमिरल नायर को 17 अगस्त, 1987 को भारतीय नौसेना में एक विद्युत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था और वह तत्‍कालीन रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (अब एनआईटी) तिरुचिरापल्ली और आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। फ्लैग ऑफिसर ने भारतीय नौसेना में ऑपरेशनल, स्टाफ और डॉकयार्ड सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाज रणवीर, राणा, दिल्ली और मुंबई पर अपनी सेवाएं दी है। वह जामनगर में प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की कमान संभाल चुके हैं। उनकी अन्य प्रमुख नियुक्तियों में चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (तकनीकी), दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय, प्रधान निदेशक जहाज उत्पादन, प्रधान निदेशक हथियार उपकरण और एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना), नई दिल्ली में कार्मिक निदेशक शामिल हैं।

Read More: Lal Sari Wali Viral: गैस सिलेंडर उठाकर Exercise कर रही लाल साड़ी वाली महिला, हुस्न के दिवाने हुए लाखों लोग

एडमिरल को उनकी सराहनीय सेवा के लिए 2010 में नौसेना पदक (एनएम) और 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया।

Read More: टीवी एक्ट्रेस ने कुत्ते को पिलाया अपना दूध, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, तो फैन्स ने लगा दी क्लास


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"