कड़ी सुरक्षा के बीच उपराष्ट्रपति- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का आगमन ! पुलिस ने संभाली कमान

कड़ी सुरक्षा के बीच उपराष्ट्रपति- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का आगमन ! पुलिस ने संभाली कमान

कड़ी सुरक्षा के बीच उपराष्ट्रपति- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का आगमन ! पुलिस ने संभाली कमान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 25, 2019 1:15 pm IST

रायपुर। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू 26 और 27 दिसम्बर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 27 दिसम्बर को रायपुर में प्रवास पर रहेगें । उपराष्ट्रपति नायडू एयरपोर्ट से राजभवन और राहुल गांधी एयरपोर्ट से सांइस कालेज मैदान जाएंगे । जिस रुट से ये अपने अपने कार्यक्रम स्थल जाएंगे वहां उस रुट पर आज पुलिस ने रिर्हल्स की। इस मौके आईजी ने पुलिस और ट्रैफिक के जवानों को दिशा निर्देश दिए ।

ये भी पढ़ें- भारी विरोध के बीच इस राज्य में आज से लागू हो जाएगा नागरिकता संशोधन …

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति 26 दिसम्बर को राजमुंदरी एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रवाना होकर शाम 5:35 बजे रायपुर आएंगे । वे यहां से राजभवन जाएंगे वहीं रात्रि विश्राम करेगें। 27 दिसम्बर को सुबह 8: 05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर उड़ीसा के बालगींर जाएंगें । वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगें । यहां से वे राजभवन जाएंगें ।

ये भी पढ़ें- 27 को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं सोरेन, कांग्रेस को मिल सकते हैं इत…

दोपहर 4 बजे वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे । इसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर आएंगे । वे माना विमानतल से रवाना होकर 10 बजे साइंस कॉलेज आएंगे यहां वे आदिवासी महोत्सव का शुभारंभ कर करीब साढे 11 बजे माना विमानतल के रवाना होंगे यहां वे दिल्ली लौट जाएंगे ।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Zq3A1xPp1vc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में