महासमुंद की घटना को शराब से जोड़े जाने पर ग्रामीणों ने भाजपा जांच दल को सुनाई खरी-खोटी: घनश्याम तिवारी

महासमुंद की घटना को शराब से जोड़े जाने पर ग्रामीणों ने भाजपा जांच दल को सुनाई खरी-खोटी: घनश्याम तिवारी

महासमुंद की घटना को शराब से जोड़े जाने पर ग्रामीणों ने भाजपा जांच दल को सुनाई खरी-खोटी: घनश्याम तिवारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 12, 2021 3:23 pm IST

रायपुर: विगत दिनों महासमुंद की एक ह्रदय विदारक घटना में 6 लोगो ने ट्रैन के सामने आकर आत्महत्या कर लिया था। घटना को प्रथम दृष्टया स्थानी पुलिस ने पारिवारिक वजह बताया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहां की, 15 वर्षों की सत्ताधारी भाजपा, सत्ता लोलुपता में इतनी व्याकुल हो चली है कि उन्हें पारिवारिक कलह तथा स्वाभाविक मौतों में भी  राजनीति करने से बाज़ नही आ रही है। 

Read More: Read More: प्रदेश में लगातार गिर रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, आज मिले बस इतने मरीज

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा ली, 5 बेटियों के साथ आत्महत्या करने के मामले की जाँच के लिए भाजपा द्वारा गठित दल महासमुंद के बेमचा पहुंची। इस दल मे सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायकगण देवजी पटेल, रुप कुमारी चौधरी, डा विमल चोपडा, पूनम चन्द्राकर शामिल  थे, भाजपा की जांच टीम, शराब को घटना की प्रमुख वजह बताने पर जोर आजमाईश से ग्रामीण बेहद नाराज होकर इस पर राजनीति न करने को लेकर खरी खोटी सुनाई ओर नारेबाजी करने लगे, जिससे साबित होता है भाजपा मौत पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

Read More: यहां हुए बम धमाके में 7 लोगों की मौत, मिनीवैन को निशाना बनाकर किया हमला

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, मृतका उमा साहू और उसके पति केजराम के बीच होने वाले विवाद और पारिवारिक कलह मुख्य कारण था। मृतिका उमा साहू को उसके ससुराल वाले मकान के नाम पर प्रताड़ित किया करते थे। यह बात मृतका उमा के भाई और मामा ने कही है, पुलिस ने आत्महत्या के इस मामले में उमा के पति केजराम को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हालाँकि गांव वालों का अब भी कहना है की, शराब को लेकर इस परिवार के बीच उन्होंने कभी भी कोई विवाद नहीं सुना, बल्कि सच तो यह है कि उमा को उसके ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित किया करते थे।

Read More: ‘चाहे 100 बार जन्म ले लें, लेकिन फिर भी बहाल नहीं होगी धारा 370’ जम्मू कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का बड़ा बयान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"