अचानक नदी में तब्दील हो गई रायपुर की ये सड़क, जानिए क्या है माजरा

अचानक नदी में तब्दील हो गई रायपुर की ये सड़क, जानिए क्या है माजरा

अचानक नदी में तब्दील हो गई रायपुर की ये सड़क, जानिए क्या है माजरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 10, 2019 11:21 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कई इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर रामनगर इलाके में पाइप लाइन फटने की खबर सामने आई है। पाइप लाइन फटने से लाखों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि सड़ाकों पर वाहनों के अधिक दबाव के चलते पाइप लाइन फट गया। पाइप लाइन फटने के चलते सीएसईबी कॉलोनी में पानी भर गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची निगम की टीम पाइप लाइन दुरूस्त करने में लगी हुई है।

Read More: मासूम से रेप के बाद हत्या, राज्य मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, IG को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर इलाके में नई सड़क बनने से पाइप लाइन पर दबाव बना रहा है, जिसके कारण पाइप लाइन फट गई। साल 2000 में 500 एमएम सीमेंट की पाइप लाइन डाली गई थी। पाइप लाइन फटने के कारण गुढ़ियारी टंकी को शाम को पानी नहीं दिया जा सकेगा। पाइप लाइन फटने के चलते गुढयारी इलाके के लगभग 5 वार्ड में जनापूर्ति नहीं हो पाएगी। अगर रातों-रात पाइपलाइन दुरूस्त कर देती है तो मंगलवार सुबह पेयजल आपूर्ति सामान्य होगी, नहीं तो लोगों को एक बार फिर पानी के लिए हलाकान होना पड़ेगा।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"