ज्योतिरादित्य के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- लालच कहां से कहां ले जाता है…इधर कई समर्थकों ने भी दिया इस्तीफा
ज्योतिरादित्य के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- लालच कहां से कहां ले जाता है...इधर कई समर्थकों ने भी दिया इस्तीफा
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के आला नेताओं के तीखी प्रतिकिया सामने आने शुरू हो गए है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि लालच कहां से कहां ले जाता है। बीजेपी में सिंधिया को प्रजा बन के रहना होगा।
Read More News: कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से सिंधिया देंगे इस्तीफा ! शिवराज को चुना जाएगा विधायक दल का नेता
सिंधिया के कई समर्थकों ने भी दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। सिंधिया ने खुद ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। सिंधिया के इस फैसले को कांग्रेस ने गद्दारी बताया है और कहा है कि अब मध्य प्रदेश में हमारी सरकार नहीं बच पाएगी। इधर जिलों से भी सिंधिया समर्थकों का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टण्डन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पिछले डेढ़ साल से पार्टी से नाराज चल रहे थे। कई बार उपेक्षा के आरोप लगा चुके हैं। खबरों के अनुसार अलग-अलग जिलों के करीब 50 से अधिक समर्थकों ने इस्तीफा दे दिया है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा लालच लोगो को कहा से कहा ले जाती है , बीजेपी में प्रजा बन के रहना होगा सिंधिया को @adhirrcinc @INCMP @JM_Scindia #MadhyaPradeshCrisis #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshPoliticalCrisis pic.twitter.com/6hiVHNRQKk
— IBC24 (@IBC24News) March 10, 2020
ऐसा है मध्य प्रदेश का सियासी गणित
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां 2 विधायकों का निधन हो गया है। इस तरह से विधानसभा की मौजूदा शक्ति 228 हो गई है। कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। जबकि सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 115 है। कांग्रेस को 4 निर्दलीय, 2 बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी विधायक का समर्थन हासिल है। इस तरह कांग्रेस के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है। जबकि बीजेपी के पास 107 विधायक हैं।
Read More News: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद, आज शाम हो सकते हैं बीजेपी में शामिल !

Facebook


