कोरोना काल में घर चले गए छात्र तो अधीक्षक ने ​हॉस्टल को बना दिया प्याज का गोदाम

कोरोना काल में घर चले गए छात्र तो अधीक्षक ने ​हॉस्टल को बना दिया प्याज का गोदाम

कोरोना काल में घर चले गए छात्र तो अधीक्षक ने ​हॉस्टल को बना दिया प्याज का गोदाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 10, 2021 12:30 pm IST

शाजापुर: लॉकडाउन की वजह से हॉस्टल के स्टूडेंट घर चले गए हैं। छात्रावास पूरी तरह से खाली है। ऐसे में जनजातीय हॉस्टल के अधीक्षक कमल बोडाना ने हॉस्टल को गोदाम में तब्दील कर दिया है। हॉस्टल के कमरों में प्याज का भंडारण कर रखा है। वहीं हॉस्टल परिसर में पशुओं को भी बांधा गया है।

Read More: जिंदा नवजात बच्ची को मृत बताकर कूड़ेदान में फेंका, ​प्राइवेट अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर1

वहीं, हॉस्टल के चौकीदार ने भी दबी जुबान से माना कि यहां लंबे समय से प्याज का स्टॉक किया गया है। इस भवन में बच्चों के रहने के लिए 8 से 10 बड़े कमरे बने हुए हैं। जानकारी लगी है कि इस सरकारी भवन का इस्तेमाल गोदाम के रूप में पहले लहसुन और बाद में प्याज का स्टॉक करने के लिए कई दिनों से किया जा रहा है। आदिम जाति विभाग के जिला अधिकारी अब कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Read More: IFS officers transferred MP : प्रदेश में तीन IFS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के DFO बदले गए, देखें सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"