एक पत्थर पड़ने से राष्ट्रपति शासन की मांग करने वाले भाजपाई तब कहां थे जब जीरम में 29 लोगों की मौत हो गई थीः सीएम भूपेश बघेल

एक पत्थर पड़ने से राष्ट्रपति शासन की मांग करने वाले भाजपाई तब कहां थे जब जीरम में 29 लोगों की मौत हो गई थीः सीएम भूपेश बघेल

एक पत्थर पड़ने से राष्ट्रपति शासन की मांग करने वाले भाजपाई तब कहां थे जब जीरम में 29 लोगों की मौत हो गई थीः सीएम भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: December 11, 2020 3:28 pm IST

बैकुंठपुरः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर देशभर के सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। भाजपा नेताओं की मांग पर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि एक पत्थर पड़ने से राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहे हैं, तब कहां थे जब जीरम घाटी में कांग्रेस के बड़े नेता, जवानों समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी।

Read More: दिन में दो बार मिल रही चाय, खीर और टमाटर सूप: दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि एक पत्थर पड़ने से राष्ट्रपति शासन की मांग करने वाले, तब कहां थे जब जीरम घाटी में कांग्रेस के बड़े नेता,जवानों समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। उस दिन अपने पार्टी के नेताओं को इस्तीफा देने क्यों नहीं कहा? किस मुह से बात करते है भाजपाई?

Read More: किसान आंदोलन को फीका करने के लिए पंचायत चुनाव परिणामों का झूठा सहारा ले रही भाजपा: गहलोत

इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जब विधायक खरीदा तो लोकतंत्र की हत्या नहीं हुई थी। चुनी हुई सरकार को गिराने पर लोकतंत्र की हत्या नहीं हुई है। ऐसे समय में उन्हें लोकतंत्र की हत्या याद नहीं रहती।

Read More: सरकारी कर्मचारी जींस-टी शर्ट पहनकर ऑफिस न आएं, महिला कर्मचारियों पर भी लगी पांबदी, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"