सिविल लाइन इलाके में युवक ने पेट्रोल डालकर की खुद को आग लगाने की कोशिश, युवक कांग्रेस नेता से पैसों के लेन-देन के बाद हुआ था विवाद

सिविल लाइन इलाके में युवक ने पेट्रोल डालकर की खुद को आग लगाने की कोशिश, युवक कांग्रेस नेता से पैसों के लेन-देन के बाद हुआ था विवाद

सिविल लाइन इलाके में युवक ने पेट्रोल डालकर की खुद को आग लगाने की कोशिश, युवक कांग्रेस नेता से पैसों के लेन-देन के बाद हुआ था विवाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 14, 2021 4:37 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पेट्रोल लेकर खुद को आग लगाने की कोशिश कर रहा था। लेकिल ऐन वक्त पर पुलिस ने की नजर युवक पर पड़ गई और उसे बचा लिया गया। जवानों ने युवक के पास से पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस जब्त की है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: देह व्यापार के ​ठिकाने पर पुलिस की दबिश, तीन युवतियां और एक युवक मिले इस हाल में

मिली जानकारी के अनुसार आत्मदा​ह करने वाला युवक और युवक कांग्रेस नेता के बीच कुछ पैसों का लेन देन था। बताया जा रहा है कि युवक ने युवक कांग्रेस नेता से ब्याज पर पैसे लिए थे। लेन-देन की बात को लेकर ही युवक खुदकुशी करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि ये बात भी सामने आ रही है कि युवक नशे की हालत में है।

Read More: छत्तीसगढ़ : अब प्रत्येक शनिवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"