ओडिशा के केंद्रापड़ा में कछुआ संरक्षण क्षेत्र से 10 मछुआरे गिरफ्तार
ओडिशा के केंद्रापड़ा में कछुआ संरक्षण क्षेत्र से 10 मछुआरे गिरफ्तार
केंद्रापड़ा (ओडिशा), 25 मार्च (भाषा) ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में कछुओं के क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में बुधवार को 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वन गश्ती दल ने मछुआरों की नाव भी जब्त कर ली।
सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) मानव दास ने बताया कि ये मछुआरे तटीय जिलों के रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि मछली पकड़ने वाली यह नौका प्रतिबंधित अभयारण्य क्षेत्र में घुस गई थी और ऐसा करना विभिन्न कानूनों के प्रावधानों का उल्लंघन है।
भाषा जोहेब
जोहेब

Facebook


