आईआईएम में पढ़ने वाले शत प्रतिशत छात्रों को मिली नौकरी, अधिकतम वेतन 1.2 करोड़ रुपये

आईआईएम में पढ़ने वाले शत प्रतिशत छात्रों को मिली नौकरी, अधिकतम वेतन 1.2 करोड़ रुपये

आईआईएम में पढ़ने वाले शत प्रतिशत छात्रों को मिली नौकरी, अधिकतम वेतन 1.2 करोड़ रुपये
Modified Date: May 6, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: May 6, 2026 6:26 pm IST

रांची, छह मई (भाषा) भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची में 2025-26 शैक्षणिक सत्र में पढ़ने वाले सभी 100 फीसदी छात्रों को नौकरी मिल गयी है । इनमें से एक छात्र को सबसे अधिक सलाना 1.2 करोड़ रुपये का उच्च्तम पैकेज मिला है। संस्थान की ओर से बुधवार को जारी अंतिम प्लेसमेंट रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

इस सत्र के दौरान विभिन्न एमबीए कार्यक्रमों के कुल 421 छात्रों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें 50 छात्र एग्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम के थे।

रिपोर्ट जारी करते हुए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “2024-26 समर बैच के एग्जीक्यूटिव एमबीए (ईएमबीए) के एक छात्र ने नेतृत्व भूमिका के लिए 1.2 करोड़ रुपये का सबसे उच्च पैकेज हासिल किया है।”

प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाले छात्रों में 72.83 प्रतिशत नए छात्र थे जिसमें 42.93 प्रतिशत छात्राएं थीं। रिपोर्ट के अनुसार, 60 कंपनियों ने एमबीए छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर दिए।

वहीं, एमबीए के एक छात्र को अधिकतम 52.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि शीर्ष 25 प्रतिशत छात्रों का औसत वार्षिक पैकेज 24.83 लाख रुपये रहा।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में