Raipur Double Murder Case News: मोवा डबल मर्डर केस में आया नया मोड़, आरोपी की पत्नी और सास ने IBC24 पर किया ये चौंकाने वाला खुलासा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Raipur Double Murder Case News: मोवा डबल मर्डर केस के आरोपी की पत्नी ने IBC24 पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Raipur Double Murder Case News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर के मोवा इलाके में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली।
- आरोपी ने मंगलवार देर रात दिया वारदात को अंजाम।
- वारदात के बाद आरोपी की पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा।
Raipur Double Murder Case News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ते जा रहा है। प्रदेश के अलग अलग इलाकों से आए दिन हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला मंगलवार देर रात राजधानी रायपुर के मोवा इलाके से सामने आया। यहां एक जीजा नेअपनी ही दो सालियों को गोली मार दी। इस वारदात में दोनों सालियों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के जानकारी फैलने के बाद राजधानी में सनसनी फैल गई।
क्या है पूरा मामल?
यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके के का है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते युवक जितेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों को गोली मार दी। इस वारदात मके दोनों युवतियों की मौत हो गई। (Raipur Double Murder Case News) वहीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस मामले में आरोपी ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया था। वहीं अब आरोपी की पत्नी ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हे जानकर पुलसि और अन्य लोग भी हैरान हो गए हैं।
आरोपी की पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी जितेंद्र वर्मा की पत्नी ने IBC24 से बात करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी की पत्नी ने बताया कि, जितेंद्र पहले भी घर में फायरिंग कर चुका है। उन्होंने बताया कि, आरोपी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता था और इसी वजह से वह पिछले 20-25 दिन से अपनी मां के घर पर रह रही थी। (Raipur Double Murder Case News) वहीं आरोपी की सास इस पूरे हत्याकांड की एक लौटी गवाह है और उन्होंने IBC24 से घटना का खौफनाक मंजर बयां किया।
मोवा डबल मर्डर मामले की इनसाइड स्टोरी -IBC24 पर आरोपी की पत्नी और सास EXCLUSIVE
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @CPRaipurPolice | @CG_Police
— IBC24 News (@IBC24News) May 6, 2026
आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि ‘हां मैंने अपने दोनों सालियों को गोली मारी है, मैं परेशान हो चुका था मेरी पत्नी रोज मुझसे लड़ती थी। मेरे ससुराल के पास मेरा घर है। बार बार मेरी पत्नी अपने मायके चली जाती थी। वो मुझसे मेरे बच्चों से भी मिलने नहीं देती थी। जब मैं ससुराल जाता था तो मेरा वीडियो बनाकर मुझे बार बार पुलिस की धमकी देती थी। मैं उसकी इन हरकतों से तंगा गया था। मैं ठान लिया था कि अब मैं इसे नहीं छोडूंगा। जिसके बाद मैंने गोलियां खरीदी और पिस्टल लेकर ससुराल पहुंच गया। जब मैं वहां पहुंचा तो ससुराल वालों से कहा कि मुझे मेरी पत्नी और बच्चों से मिलना है। (Raipur Double Murder Case News) इस दौरान मेरी सालियों ने विवाद करना शुरू कर दिया। मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि मैंने जो भी किया बहुत गुस्से में किया।’ फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mathura Child Rape News: खुद को भगवान का भक्त बताने वाला निकला दरिंदा! 62 साल के साधु ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक
- Phoolbasan Bai Yadav Kidnapping Case: इस वजह से हुई थी फुलबासन बाई की किडनैपिंग की कोशिश, SP ने किया बड़ा खुलासा, इतने आरोपी गिरफ्तार
- Retired BSF Jawan Suicide News: रिटायर्ड BSF जवान ने की आत्महत्या, मोबाइल में मिली महिला की हैरान करने वाली रिकॉर्डिंग, सुनते ही पुलिस भी रह गई हैरान

Facebook


