ऑक्सीजन की कमी के चलते बत्रा अस्पताल में 12 कोरोना मरीजों की मौत, मची अफरातफरी

ऑक्सीजन की कमी के चलते बत्रा अस्पताल में 12 कोरोना मरीजों की मौत, मची अफरातफरी

ऑक्सीजन की कमी के चलते बत्रा अस्पताल में 12 कोरोना मरीजों की मौत, मची अफरातफरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: May 1, 2021 1:02 pm IST

नयी दिल्ली: दिल्ली के बत्रा अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच, वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है।

Read More: इस दवा की दिन में तीन गोली खाने से तुरंत बढ़ जाता है ऑक्सीजन लेवल? जानिए क्या है वायरल दावे की हकीकत

इससे पहले अस्पताल में आठ मरीजों की मौत की जानकारी दी गई थी। बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले आठ रोगियों में से छह रोगी आईसीयू में जबकि दो उच्च निर्भरता वार्डों में भर्ती थे। ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (जठरांत्र विज्ञान) विभाग के प्रमुख आर के हिमतानी भी शामिल हैं। चिकित्सा निदेशक ने कहा कि हिमतानी को 15-20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ऑक्सीजन की कमी से चार और रोगियों की मौत की जानकारी दी गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Read More: राजधानी में 7 दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होंने ट्वीट किया, ”ये खबर बहुत ही ज़्यादा पीड़ादायी है। इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सिजन देकर। दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सिजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। दिल्ली को 976 टन ऑक्सिजन चाहिए और कल केवल 312 टन ऑक्सिजन दी गयी। इतनी कम ऑक्सिजन में दिल्ली कैसे साँस ले?”

Read More: आपदा में अवसर? कोरोना मरीज के घर पर चोरों ने लगाई सेंध, नगदी सहित 4 लाख का सामान पार

इस बीच, अस्पताल ने कहा कि उसने शनिवार को ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर संकट कालीन संदेश (एसओएस) भेजा था। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शनिवार सुबह जब 2,500 लीटर ऑक्सीजन बची थी तो इसकी कमी को लेकर अधिकारियों के जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है। 1 बजकर 35 मिनट पर ऑक्सीजन का टैंकर आया।

Read More: पिछले 24 घंटे में 303 मरीजों की मौत, 30,317 संक्रमितों की पुष्टि, इस राज्य से सामने आए कोरोना के डराने वाले आंकड़े

इससे संबंधित एक अन्य घटनाक्रम में वसंतकुंज के फोर्टिस अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। अस्पताल के पास चार घंटे की ऑक्सीजन बची है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली कोरोना मोबाइल ऐप के अनुसार अस्पताल में कोविड-19 के 106 रोगी हैं। इस बीच, मीरा बाग स्थित सहगल नियो अस्पताल ने ट्विटर के जरिये, अस्पताल में खत्म होती ऑक्सीजन को लेकर एसओएस भेजा है। अस्पताल ने दोपहर करीब 12 बजकर 40 ट्वीट किया, ”हम ऑक्सीजन हासिल करने में आपात सहायता का अनुरोध करते हैं। हमारी पिछली आपूर्ति खत्म हो रही है और सुबह से नयी आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारे यहां ऑक्सीजन सपोर्ट पर 90 और आईसीयू में 13 रोगी हैं।

Read More: रीति रिवाज से परिवार के सदस्यों की तरह कर रहे लाशों का अंतिम संस्कार, कहा- पुण्य के काम से मिलती है संतुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"