अंडमान में कोविड-19 के 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,924 हुई

अंडमान में कोविड-19 के 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,924 हुई

अंडमान में कोविड-19 के 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,924 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 28, 2020 5:25 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 28 दिसंबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,924 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान इन नए मामलों की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से नौ और लोगों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,798 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 64 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि संक्रमण से अब तक 62 लोग दम तोड़ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 1,76,895 नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 2.78 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में