कर्नाटक में कोविड-19 के 1,262 नए मामले, 17 लोगों की मौत

Ads

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,262 नए मामले, 17 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 29, 2021 / 07:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

बेंगलुरु, 29 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में कोविड-19 के 1,262 नए मामले सामने आए हैं और 17 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29,47,255 और 37,278 हो गई।

राज्य में दिन में 1,384 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,91,193 हो गई। नए 1,262 मरीजों में से 361 बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से हैं।

राज्य में 18,758 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां संक्रमण दर 0.70 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नीरज

नीरज