पूर्वी दिल्ली में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय लड़के की मौत
पूर्वी दिल्ली में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय लड़के की मौत
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बृहस्पतिवार को एक तालाब में डूबने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने किसी साजिश का संदेह नहीं जताया है।
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के सत्यापन के दौरान पाया गया कि तालाब परिसर को बाड़ लगाकर सुरक्षित किया गया था और वहां प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाले चेतावनी के साइनबोर्ड भी लगे थे।
उनके मुताबिक, प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि लड़का बाड़ के ऊपर से कूदकर प्रतिबंधित परिसर में दाखिल हुआ था और तैरने के लिए जलाशय में उतरा था।
मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
नोमान तान्या सुभाष
सुभाष

Facebook


