राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 1, 2021 8:54 pm IST

जयपुर, एक अगस्त (भाषा) राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले सामने आए।

चिकित्सा विभाग की ओर से रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में उदयपुर में आठ, जयपुर में तीन व अजमेर-बीकानेर-नागौर में दो-दो नए मामले शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8,954 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में रविवार को 19 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब राज्य में 250 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा कुंज शफीक


लेखक के बारे में