अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत हुई, 152 मंदिरों पर हमले हुए: सरकार

अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत हुई, 152 मंदिरों पर हमले हुए: सरकार

अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत हुई, 152 मंदिरों पर हमले हुए: सरकार
Modified Date: February 8, 2025 / 07:31 am IST
Published Date: February 8, 2025 1:01 am IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को बताया कि अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत होने और हिंदू मंदिरों पर हमले की 152 घटनाएं सामने आई हैं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि ‘‘पिछले दो महीनों (26 नवंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक) के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की 76 घटनाएं हुई हैं।’’

उन्होंने अपने जवाब में कहा कि अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत और हिंदू मंदिरों पर हमले की 152 घटनाएं हुई हैं।

मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर ध्यान दिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।