तुलजाभवानी मंदिर के पास 253 किलोग्राम सोना, 4.6 टन चांदी : रिपोर्ट
तुलजाभवानी मंदिर के पास 253 किलोग्राम सोना, 4.6 टन चांदी : रिपोर्ट
छत्रपति संभाजीनगर, 11 मई (भाषा) महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित तुलजाभवानी मंदिर के पास इस वर्ष 31 मार्च तक स्थिति के अनुसार 253 किलोग्राम सोना और 4,614 किलोग्राम चांदी है। मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी।
तुलजाभवानी मंदिर ट्रस्ट ने एक रिपोर्ट में बताया कि उसके पास 253.30 किलोग्राम सोना और 4614.52 किलोग्राम चांदी है।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘2023-24 में ट्रस्ट को 16.49 किलोग्राम सोना और 260.66 किलोग्राम चांदी प्राप्त हुई। 2024-25 में दान की गई मात्रा बढ़कर 17.62 किलोग्राम सोना और 255.99 किलोग्राम चांदी हो गई।’
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025-26 वित्तीय वर्ष में सोने का दान कम हुआ, लेकिन चांदी का दान बढ़ा।
रिपोर्ट के अनुसार, दान किए गए सोने की मात्रा घटकर 10.78 किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी की मात्रा लगभग 10 किलोग्राम बढ़कर 267.26 किलोग्राम हो गई।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप

Facebook


