वसूली मामले में गिरफ्तार पूर्व तृणमूल विधायक के सहयोगी के घर से 3 किलोग्राम सोना जब्त

वसूली मामले में गिरफ्तार पूर्व तृणमूल विधायक के सहयोगी के घर से 3 किलोग्राम सोना जब्त

वसूली मामले में गिरफ्तार पूर्व तृणमूल विधायक के सहयोगी के घर से 3 किलोग्राम सोना जब्त
Modified Date: June 23, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: June 23, 2026 7:33 pm IST

कोलकाता, 23 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के खिलाफ वसूली के मामले में रात भर चली तलाशी के दौरान नदिया जिले में तृणमूल की एक जिला परिषद सदस्य के घर से 4.3 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत का करीब तीन किलोग्राम सोना जब्त किया गया। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह जब्ती नदिया के करीमपुर इलाके के किशोरपुर में जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक साहा के पैतृक घर में देर रात की गई छापेमारी के दौरान हुई। साहा को दत्ता की करीबी माना जाता है।

उन्होंने कहा कि जांच टीम सोमवार देर रात घर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार दत्ता को भी नदिया ले जाया गया। दत्ता फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में करीब तीन किलोग्राम स्वर्णाभूषण बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 4.39 करोड़ रुपये है।

राजारहाट-न्यू टाउन से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और बिधाननगर नगर निगम के पूर्व मेयर दत्ता को पुलिस ने आठ जून को वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

इससे पहले, पुलिस ने दत्ता के फ्लैट और बैंक लॉकर से लगभग 3.5 किलो सोना ज़ब्त किया था।

टीना भौमिक साहा ने किसी भी गड़बड़ी की बात से इनकार किया और दावा किया कि उनके घर से बरामद सोना और गहने उनके परिवार के हैं।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में