गुजरात के कच्छ जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप
गुजरात के कच्छ जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप
अहमदाबाद, दो सितंबर (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार दोपहर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गांधीनगर स्थित भूकंप अध्ययन संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप दोपहर दो बजकर नौ मिनट पर आया। इसका केन्द्र कच्छ जिले में दुधई के उत्तर-उत्तर पूर्व में सात किलोमीटर दूर था।
जिला प्रशासन ने कहा कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
आईएसआर के अधिकारी ने बताया कि इससे पहले आज सुबह 2.3 तीव्रता का हल्का भूकंप आया था, जिसका केन्द्र सौराष्ट्र क्षेत्र के जामनगर जिले में लालपुर के पूर्व-उत्तर पूर्व में 19 किलोमीटर दूर था।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


