अप्रैल में दवा के 42 नमूने ‘बिना मानक गुणवत्ता वाले’ पाये गए: स्वास्थ्य मंत्रालय

अप्रैल में दवा के 42 नमूने 'बिना मानक गुणवत्ता वाले’ पाये गए: स्वास्थ्य मंत्रालय

अप्रैल में दवा के 42 नमूने ‘बिना मानक गुणवत्ता वाले’ पाये गए: स्वास्थ्य मंत्रालय
Modified Date: May 21, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: May 21, 2026 9:27 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने अप्रैल माह के लिए अपनी मासिक औषधि चेतावनी में विभिन्न कंपनियों द्वारा निर्मित दवा के 42 नमूनों को ‘बिना मानक गुणवत्ता वाला’ (एनएसक्यू) पाया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य की औषधि जांच प्रयोगशालाओं ने 127 दवाओं के नमूनों को एनएसक्यू के रूप में चिह्नित किया है।

नियमित नियामक निगरानी के अनुसार, ‘बिना मानक गुणवत्ता वाले’ और नकली दवाओं की सूची हर महीने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) पोर्टल पर प्रदर्शित की जाती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘वर्ष 2026 के अप्रैल महीने के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने दवा के 42 नमूनों को एनएसक्यू के रूप में चिह्नित किया और राज्य औषधि जांच प्रयोगशालाओं ने दवा के 127 नमूनों को एनएसक्यू के रूप में चिह्वित किया।’’

किसी दवा के नमूने को एनएसक्यू के रूप में तभी चिह्नित किया जाता है जब वह अन्य निर्दिष्ट गुणवत्ता मापदंडों में से एक या अधिक में विफल रहता है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में