Dhar SP Latest Viral Video: महाआरती से पहले SP का सिंघम अवतार.. कहा, ‘आखिरी बार समझाने आया हूँ, जिन्हें लगता हैं वो कोशिश कर लें”.. आप भी देखें ये वीडियो

Dhar SP Latest Viral Video Bhojshala Case: भोजशाला महाआरती से पहले धार एसपी सचिन शर्मा का सख्त वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई।

Dhar SP Latest Viral Video: महाआरती से पहले SP का सिंघम अवतार.. कहा, ‘आखिरी बार समझाने आया हूँ, जिन्हें लगता हैं वो कोशिश कर लें”.. आप भी देखें ये वीडियो

Dhar SP Latest Viral Video || Image- IBC24 and AI Generated


Reported By: AMIT VARMA,
Modified Date: May 21, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: May 21, 2026 9:10 pm IST

धार: भोजशाला के मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद कल पहला शुक्रवार होने के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धार में आज फ्लैग मार्च निकाला गया। (Dhar SP Latest Viral Video) इसमें पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा का सिंघम रूप देखने को मिला। उन्होंने वाहन पर खड़े होकर माइक के माध्यम से सबसे पहले वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे लगवाएं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इसके साथ ही एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि में लोगों को बता देना चाहता हूँ कि जो लोग सोशल मीडिया या मीडिया के माध्यम से माननीय हाईकोर्ट के आदेश का गलत अनुवाद कर रहे है, उन लोगों के लिए ये मेरी आखिरी समझाइश है। अब तक मतलब गुरुवार शाम तक उनका समय था। अब से कानून का पालन होगा विधि का शासन होगा। जिसकी हिम्मत है या जो सोचता है कि वह ऐसा कर सकता है तो करके देख लें। हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उस पर ऐसी कार्यवाही होगी जो शायद उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

इसके अलावा धार के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि परिसर और उसके आसपास नौ स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें वाहनों की जांच, मोबाइल गश्त, सीसीटीवी निगरानी और ड्रोन से नजर रखने की व्यवस्था शामिल है। देखें यह पूरा वीडियो

1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद पड़ने वाले पहले शुक्रवार से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। (Dhar SP Latest Viral Video) अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है तथा निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भोज उत्सव समिति ने हिंदू समुदाय के लोगों से शुक्रवार को 11वीं शताब्दी के भोजशाला परिसर में सामूहिक ‘अखंड पूजा’ के लिए एकत्र होने का आह्वान किया है। समिति का दावा है कि 721 वर्षों में यह पहला अवसर होगा। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अदालत के आदेशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

क्या था भोजशाला पर हाईकोर्ट का फैसला?

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 15 मई को अपने फैसले में विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को देवी वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर करार दिया है। अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया जिसके तहत मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को परिसर में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी। (Dhar SP Latest Viral Video) फैसले से पहले हिंदू समुदाय को केवल मंगलवार को पूजा की अनुमति थी, जबकि मुस्लिम समुदाय लंबे समय से शुक्रवार को वहां नमाज अदा करता रहा है। दोनों समुदाय इस परिसर पर दावा करते रहे हैं।

हिन्दू संगठनों ने मनाया था ”विजय उत्सव”

अदालत के फैसले के बाद हिंदू संगठनों ने मंगलवार को परिसर में पूजा-अर्चना की और आतिशबाजी के साथ ‘विजय उत्सव’ मनाया था। बुधवार को कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक शर्मा की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों को ‘‘पूरी तरह से लागू’’ किया जाएगा और लोगों से अफवाहों तथा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उन्होंने कहा कि परिसर में ऐसी किसी नई धार्मिक गतिविधि या परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसे पहले अनुमति प्राप्त नहीं थी। भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन ने कहा कि हिंदू समुदाय के लोग शुक्रवार दोपहर धन मंडी चौक पर एकत्र होंगे और वहां से जुलूस के रूप में भोजशाला पहुंचकर ‘महाआरती’ करेंगे। (Dhar SP Latest Viral Video) जैन ने कहा, “721 साल बाद यह शुक्रवार आया है और यह हमारे स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। पूरा हिंदू समाज भोजशाला में पूजा करेगा।” उन्होंने दावा किया कि दशकों से इस स्थल पर पूजा को लेकर हिंदुओं को प्रतिबंधों और विवादों का सामना करना पड़ा है, खासकर तब जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ती थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार की बढ़ते चालू खाते के घाटे पर नजर, उपायों पर मंथन जारी: गोयल

‘जी7’ सदस्य देशों के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य एक अत्यावश्यक प्राथमिकता क्यों?

बलात्कार के आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बद जुलूस निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश

अगले महीने व्यापार वार्ता के लिए भारत आ सकता है अमेरिकी दल : गोयल


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown