देश में कोविड-19 के 44,658 नए मामले

Ads

देश में कोविड-19 के 44,658 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 27, 2021 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,658 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,26,03,188 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,44,899 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,36,861 हो गई। देश में अभी 3,44,899 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका