पुलिस विभाग में 500 नए मोबाइल यूनिट का होगा ग‍ठन, राज्य सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

पुलिस विभाग में 500 नए मोबाइल यूनिट का होगा ग‍ठन! 500 new mobile units will be formed in the police department

पुलिस विभाग में 500 नए मोबाइल यूनिट का होगा ग‍ठन, राज्य सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Modified Date: April 21, 2023 / 06:22 pm IST
Published Date: April 21, 2023 4:50 pm IST

जयपुर: राजस्‍थान में पुलिस विभाग में 500 नई मोबाइल यूनिट का गठन होगा और इस सेवा को डायल 100/112 से जोड़ा जाएगा। एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर 500 नई मोबाइल यूनिट के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

Read More: नर्मदा में डुबकी लगाकर मुस्लिम युवक ने किया धर्म परिवर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपनाया हिंदू धर्म

बयान के मुताबिक, इन मोबाइल यूनिट को अभय कमांड सेंटर (डायल 100/डायल 112) से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक यूनिट में 1 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल होंगे। इन यूनिट के गठन के लिये 500 वाहनों को सर्विस मॉडल पर लिया जाना प्रस्तावित है, जिनके संचालन पर वर्ष 2023-24 में लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Read More: Khargone News: कृषि उपज मंड़ी में फसल चुराते रंगे हाथों पकड़ाया शातिर, किसानों ने बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में पुलिस मोबाइल यूनिट के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इस निर्णय से पुलिस की दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ने तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण में सुगमता होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि इन मोबाइल यूनिट के गठन से पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ने के साथ ही अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।

Read More: Doordarshan Recruitment 2023: वीडियोग्राफी ​के शौकिनों के लिए शानदार मौका, यहां करें फटाफट आवेदन, मिलेगी 40,000 रुपए सैलरी 

वहीं, एक अन्‍य फैसले के तहत गहलोत ने राज्य के विभिन्न कारागृहों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए 2.36 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस राशि से प्रदेश के विभिन्न कारागृहों के लिए 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस की खरीद की जाएंगी। बयान के अनुसार, इससे दौसा जिले के केन्द्रीय कारागृह श्यालावास, जिला कारागृह धौलपुर, हनुमानगढ़, बूंदी, सीकर तथा भीलवाड़ा में 26 या 32 सीटर मिनी बस उपलब्ध कराई जाएंगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।