Lucknow School Viral Video: बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल में कराया खतरनाक काम, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Lucknow School Viral Video: बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल में कराया खतरनाक काम, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Lucknow School Viral Video | Photo Credit: IBC24
- बच्चों से छत की सफाई
- अभिभावक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
- 2 शिक्षिकाएं सस्पेंड
अखंड प्रताप राय/लखनऊ: Lucknow School Viral Video उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज विकास खंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, यहाँ के प्राथमिक विद्यालय ललूमर में मासूम बच्चों से स्कूल के छत में लगी काई साफ कराने का वीडियो सामने आया है, जानकारी के मुताबिक बारिश के पानी से छत पर काई लग गई थी। जिसे साफ करने के लिए छोटे-छोटे मासूम बच्चों को ही सफाई के काम में लगा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस छत के ठीक ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं। जरा सी चूक होने पर बच्चों के साथ कोई भी बड़ा और अप्रिय हादसा हो सकता था।
Lucknow School Viral Video जब स्कूल के ही एक छात्र के अभिभावक ने बच्चों को इस तरह खतरे में काम करते देखा, तो उन्होंने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया जिसके बाद अपनी कमी छुपाने और मामले को दबाने के लिए स्कूल की शिक्षिकाएं आक्रोशित हो गईं और सीधे उस युवक के घर पहुंच गई। युवक ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उस पर दबाव बनाते हुए शिकायत न वापस लेने पर उसके बच्चे का स्कूल से नाम काटने की धमकी दी।
वही इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और शिकायतकर्ता को धमकाने के आरोप में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की हेडमास्टर और संबंधित शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है इसके साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: छात्रों के सवाल, ‘स्याही कांड’ पर बवाल! AISA चीफ नेहा बोरा पर युवक ने फेंकी स्याही, JPSC आंदोलन के दौरान क्यों हुआ बवाल?
- शह मात The Big Debate: अब UCC का दांव..’गढ़’ में होगा बदलाव? क्रेडिट लेने की कोशिश में कांग्रेस, बांटने वाली राजनीति पर क्या है सरकार का जवाब?
- Chhattisgarh DRA Hike 2026: छत्तीसगढ़ के इन पेंशनरों का बढ़ा महंगाई राहत भत्ता.. अब हर महीने मिलेगा इतना DRA, आदेश जारी

Facebook


