Chamoli tunnel accident video: बड़ा हादसा!.. सुरंग के भीतर आपस में टकराई दो लोकोमोटिव.. 60 मजदूरों को लेकर आई ये बड़ी खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Chamoli tunnel accident video: दुर्घटना के कारण परियोजना में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने टक्कर के कारणों की जांच के आदेश …

Chamoli tunnel accident video
- सुरंग के भीतर दो लोको ट्रेनों की टक्कर
- हादसे में करीब 60 मजदूर घायल
- टीएचडीसी परियोजना में सुरक्षा लापरवाही उजागर
Chamoli tunnel accident video: चमोली: देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार रात एक भीषण सुरंग दुर्घटना में करीब 60 मजदूर घायल हो गए। खबरों के अनुसार, मंगलवार देर रात सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना से साइट पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रात करीब 8.30 बजे उस वक़्त हुई जब टीवीएम साइट पर शिफ्ट बदलर रहा था। इसके लिए मजदूरों को सुरंग के अंदर लगभग 4.5 किलोमीटर तक ले जाया जा रहा था। पूरी घटना चमोली जिले के पिपलकोटी क्षेत्र में निर्माणाधीन टीएचडीसी जलविद्युत परियोजना से जुड़ी है। इस घटना ने एक बार फिर से सुरंग निर्माण के दौरान सुरक्षा उपायों में बड़ी लापरवाही को उजागर किया है। हालांकि अब तक किसी मजदूर के मौत की खबर है आई है।
आला अफसर पहुंचे घटनास्थल पर
सूत्रों के अनुसार, मजदूरों को ले जा रही एक लोको ट्रेन उसी पटरी पर खड़ी दूसरी लोको से टकरा गई, जिससे दो डिब्बे पटरी से उतर गए और कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि हर तरफ दहशत फैल गई। जिला प्रशासन और चमोली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरजीत सिंह पंवार स्थिति का जायजा लेने के लिए गोपेश्वर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे।
शुरू हुई घटना के कारणों की जांच
Chamoli tunnel accident video: प्रशासन ने पुष्टि की है कि सभी घायल श्रमिकों की हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि, इस दुर्घटना के कारण परियोजना में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने टक्कर के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
🚨 MAJOR ACCIDENT AT PIPALKOTI HYDRO PROJECT: Tunnel Train Collision Injures Up to 90 Workers in Uttarakhand
A horrific collision between two underground work trains rocked the Pipalkoti THDC Hydroelectric Project tunnel in Chamoli district on December 30, 2025, leaving up to 90… pic.twitter.com/ynzrtIb0IY
— Laszlo Varga (@LaszloRealtor) December 30, 2025
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुरंग के भीतर एक लोको ट्रेन खड़ी दूसरी लोको से टकरा गई, जिससे डिब्बे पटरी से उतरे
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chamoli Tunnel Accident: Two Trains Collide Inside Tunnel, 60 Workers Injured

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am