अब तक 65.28 लाभार्थियों को लगे कोविड-19 रोधी टीके: स्वास्थ्य मंत्रालय

अब तक 65.28 लाभार्थियों को लगे कोविड-19 रोधी टीके: स्वास्थ्य मंत्रालय

अब तक 65.28 लाभार्थियों को लगे कोविड-19 रोधी टीके: स्वास्थ्य मंत्रालय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: February 9, 2021 6:43 pm IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार तक देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 25वें दिन तक टीका लगवाने वालों की संख्या 65.28 लाख हो गयी है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण गतिविधि दर्ज की गई।

मंत्रालय की ओर से जारी एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम छह बजकर 30 मिनट तक कुल 65,28,210 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके लगे हैं। इनमें से 55,85,043 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 9,43,167 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं। अब तक कुल 1,34,616 टीकाकरण सत्रों का आयोजन हुआ है। मंगलवार को शाम छह बजकर 30 मिनट तक 7,860 सत्रों का आयोजन हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत सबसे तेज गति से सिर्फ 24 दिनों में 60 लाख लाभार्थियों को टीका लगाने वाला देश बन गया ।

भाषा स्नेहा राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में