ओडिशा में एक बच्चे की मौत, उसके परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती, खाद्य विषाक्तता का है संदेह

ओडिशा में एक बच्चे की मौत, उसके परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती, खाद्य विषाक्तता का है संदेह

ओडिशा में एक बच्चे की मौत, उसके परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती, खाद्य विषाक्तता का है संदेह
Modified Date: May 16, 2026 / 09:06 pm IST
Published Date: May 16, 2026 9:06 pm IST

केंद्रपाड़ा, 16 मई (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शुक्रवार रात रसेदार सब्जी और तरबूज खाने के बाद शनिवार सुबह 12 एक वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार सदस्यों का उल्टी और सांस में तकलीफ के कारण इलाज चल रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ), सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि परिवार ने रात के खाने में जो तरी वाली सब्जी खाई थी, वह शायद बासी रही हो।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पांचों को उल्टी, दस्त और सांस लेने में तकलीफ होने पर पट्टामुंडई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

मिश्रा के अनुसार इन लोगों का दावा है कि ये लक्षण पिछली रात खाना खाने के बाद शुरू हुए थे।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हालत बिगड़ने पर उन्हें केंद्रपाड़ा स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मिश्रा ने बताया कि उनमें से स्वाधीन सेनापति (12) की हालत बिगड़ गई और उसे कटक के ‘सरदार वल्लभभाई पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ पीडियाट्रिक्स’ में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि परिवार के चार अन्य सदस्यों का जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा,‘‘ऐसा जान पड़ता है कि यह खाद्य विषाक्तता का मामला है। सभी मरीजों के मल नमूने लिए गए हैं और बीमारी के सटीक कारण का पता लगाने के लिए उन्हें कटक की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि तरबूज खाने से ही परिवार के सदस्य बीमार हुए हैं।’’

पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में