MSP Hike News: देश के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी, इन 14 फसलों पर अब मिलेगा ज्यादा समर्थन मूल्य, अब किसानों की बढ़ेगी कमाई!

MSP Hike News: देश के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी, इन 14 फसलों पर अब मिलेगा ज्यादा समर्थन मूल्य, अब किसानों की बढ़ेगी कमाई!

MSP Hike News: देश के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी, इन 14 फसलों पर अब मिलेगा ज्यादा समर्थन मूल्य, अब किसानों की बढ़ेगी कमाई!

MSP Hike News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 14, 2026 / 09:01 am IST
Published Date: May 14, 2026 8:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • 14 खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा
  • धान का समर्थन मूल्य ₹2,441 प्रति क्विंटल तय किया गया
  • सूरजमुखी बीज में ₹622 प्रति क्विंटल की सबसे अधिक वृद्धि

नई दिल्ली: MSP Hike News मोदी सरकार ने देश के लाखों किसानों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की है। सरकार ने बुधवार को खरीफ सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। मोदी सरकार के इस फैसले से अब देश के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। (increased MSP of 14 crops)

MSP Hike News दरअसल, बुधवार को मोदी सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Modi Cabinet Baithak) हुई। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। सरकार ने किसानों को तोहफा देते हुए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा कोयला गैसीकरण की परियोजना के लिए 37,500 करोड़ और 20,667 करोड़ रुपये की सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी मिली है। सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में MSP में सबसे अधिक वृद्धि की सिफारिश सूरजमुखी के बीज (₹622 प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, जिसके बाद कपास (₹557 प्रति क्विंटल), नाइजर बीज (₹515 प्रति क्विंटल) और तिल (₹500 प्रति क्विंटल) का स्थान है। वहीं धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

इन फसलों के दाम बढ़ें (Paddy MSP Increase)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा – केंद्रीय कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। MSP में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी के बीज (622 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए सुझाई गई है, जिसके बाद कपास (557 रुपये प्रति क्विंटल), नाइजरसीड (515 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (500 रुपये प्रति क्विंटल) का नंबर आता है। किसानों को उत्पादन लागत पर होने वाला अनुमानित मुनाफा मूंग (61%) के लिए सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है, जिसके बाद बाजरा (56%), मक्का (56%) और अरहर/तूर (54%) का नंबर आता है।

20,667 करोड़ रुपये की सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को दी मंजूरी (increased MSP of 14 crops)

Modi Cabinet Decision: वैष्णव ने बताया कि रेल मंत्रालय की लगभग 20,667 करोड़ रुपये की लागत वाली अहमदाबाद (सरखेज) – धोलेरा अर्ध-उच्च गति दोहरी लाइन परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना के रूप में, यह परियोजना एक अग्रणी परियोजना के रूप में काम करेगी और देश भर में सेमी हाई-स्पीड रेल के चरणबद्ध विस्तार के लिए एक संदर्भ मॉडल के रूप में कार्य करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।