दिल्ली पुलिस का एक उपनिरीक्षक होटल में महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो में आया नजर

दिल्ली पुलिस का एक उपनिरीक्षक होटल में महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो में आया नजर

दिल्ली पुलिस का एक उपनिरीक्षक होटल में महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो में आया नजर
Modified Date: June 28, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: June 28, 2026 10:18 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक होटल में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक उपनिरीक्षक के एक महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद इस घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना पंचवटी इलाके में हुई, जहां देर रात हुई कहा-सुनी के बाद पुलिस को दखल देना पड़ा।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक महिला ने फोन कर आरोप लगाया कि हथियारबंद कुछ महिलाएं उसे मारने आई थीं।

एक अधिकारी ने बयान में कहा, “पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा था और हथियार होने का आरोप झूठा था।”

अधिकारी ने बताया कि शामिल लोगों से पूछताछ के दौरान उपनिरीक्षक हिमांशु आपा खो बैठे और उनमें से एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया।

नतीजतन, पुलिसकर्मी का तबादला जिला पुलिस लाइन में कर दिया गया है।

बयान में कहा गया, “घटनाक्रम की पूरी कड़ी की पड़ताल के लिए एक जांच भी शुरू की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।”

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में