किसान आंदोलन के बीच फंसी बाराती गाड़ी, तो पैदल ही शादी घर के लिए निकल पड़ा दूल्हा

किसान आंदोलन के बीच फंसी बाराती गाड़ी, तो पैदल ही शादी घर के लिए निकल पड़ा दूल्हा

किसान आंदोलन के बीच फंसी बाराती गाड़ी, तो पैदल ही शादी घर के लिए निकल पड़ा दूल्हा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 27, 2020 2:02 pm IST

मेरठः केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के विरोध में देश के कई राज्यों के किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। आज देर रात तक किसान दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। किसानों को दिल्ली तक पहुंचने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर किसानों के समर्थन में कई जगहों पर प्रदर्शन और चक्का जाम भी किए गए, जिसके चलते आम जनता को भी तकलीफ का सामना करना पड़ा। ऐसा ही एक मामला मेरठ से आया है, जहां बाराती गाड़ी जाम में फंस गई। इसके बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ पैदल ही निकल पड़ा।

Read Mroe: छत्तीसगढ़ में 1.22 लाख परिवारों को 100 दिनों से अधिक का रोजगार, मनरेगा में 19,799 परिवारों को 100 दिनों से ज्यादा का काम

मिली जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी एक बस किसानों के आंदोलन के बीच फंस गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली जा रहे किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के स्थानीय किसानों ने चक्का जाम कर दिया था। गाड़ी फंसी हुई थी और इधर शादी का मुहूर्त निकला जा रहा था। इसके बाद दूल्हे ने आव देखा न ताव परिजनों के साथ उतरकर पैदल ही शादी घर के लिए निकल पड़ा ।

Read More: ममता बनर्जी सरकार को लगा तगड़ा झटका, परिवहन मंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने दिया इस्तीफा

बता दें, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के लिए हजारों की संख्या में किसान गुरुवार से ही पंजाब और हरियाणा से निकले हुए हैं। किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है। किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगहों पर सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है। हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग हो रही है। पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में मौजूद किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। कुछ जगहों पर लाठी भी चलानी पड़ी।

Read More: मंत्री सिंहदेव ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नए बिल्डिंग में लगे स्टे को लेकर जताई चिंता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"