हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चे मृत पाए गए; हत्या का मामला दर्ज
हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चे मृत पाए गए; हत्या का मामला दर्ज
नूंह, दो सितंबर (भाषा) हरियाणा में नूंह के एक गांव में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने उन्हें मार डाला।
पुलिस ने कहा कि जीत सिंह (34) का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनके 12 और आठ साल की उम्र के दो बेटों और 10 वर्षीय बेटी के शव गंगोली गांव में उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े पाए गए।
पुलिस को दी शिकायत में सिंह के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू मीना ने अपने मित्र और अपने माता-पिता की मदद से शुक्रवार की रात अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी पर लटका दिया।
पुलिस ने बताया कि उसने उस पर तीन बच्चों को जहर देने का भी आरोप लगाया।
उसने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, मीना, जीत सिंह की दूसरी पत्नी है और दंपति के तीन बच्चे थे।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीना, उसके माता-पिता और उसके मित्र रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा देवेंद्र सिम्मी
सिम्मी

Facebook


