वकील ने किसान आंदोलन स्थल के पास की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘काले’ कानूनों के चलते ‘ठगा’ हुआ महसूस कर रहे

वकील ने किसान आंदोलन स्थल के पास की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'काले' कानूनों के चलते 'ठगा' हुआ महसूस कर रहे

वकील ने किसान आंदोलन स्थल के पास की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘काले’ कानूनों के चलते ‘ठगा’ हुआ महसूस कर रहे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 27, 2020 1:10 pm IST

झज्जर: टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन स्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पंजाब के एक वकील ने रविवार को कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद निवासी अमरजीत सिंह को रोहतक के पीजीआईएमएस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने कथित तौर पर अपने सुसाइट नोट में लिखा कि वह केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अपनी जान दे रहे हैं ताकि सरकार जनता की आवाज सुनने के लिए विवश हो सके।

Read More: सीएम केजरीवाल ने पूछा- अगर किसान राष्ट्रद्रोही हो गया तो तुम्हारा पेट कौन भरेगा? केंद्र सरकार से की कृषि कानून वापस लेने की अपील

सिंह ने लिखा कि तीन ”काले” कृषि कानूनों के चलते मजदूर एवं किसान जैसे आम आदमी ”ठगा’’ हुआ महसूस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह 18 दिसंबर की तारीख वाले इस सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। झज्जर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ” मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है ओर उनके आने पर बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।” उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें अस्पताल प्रशासन ने सूचित किया था।

Read More: मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित, सर्वदलीय बैठक में लिया गया फैसला, कल से शुरू होना था सत्र

 उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों के हजारों किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More: असम में बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 20 घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"