दिल्ली की गलियों में गूंजने लगी पूर्ण राज्य की मांग, आप के नेता प्रधानमंत्री को सौपेंगे पत्र

दिल्ली की गलियों में गूंजने लगी पूर्ण राज्य की मांग, आप के नेता प्रधानमंत्री को सौपेंगे पत्र

दिल्ली की गलियों में गूंजने लगी पूर्ण राज्य की मांग, आप के नेता प्रधानमंत्री को सौपेंगे पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 27, 2018 7:35 am IST

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में फिर एक बार हड़ताली माहौल बनने वाला है। दरअसल पूर्ण राज्य की मांग को लेकर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं । 

 

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सभी  विधायकों की मीटिंग बुलाई गई था।इस मीटिंग में मुख्यतः उन बातों पर गौर किया गया है जिनमें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही गई थी। बता दें कि सोमवार को आप आदमी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री को वह पत्र भी सौपेंगे जिसमें  पूर्ण राज्य के समर्थन में दिल्ली वालों ने पत्र लिखे थे। 

 

गोपाल राय का कहना है विधानसभा की 70 सीटों में से 67 सीटें जीतने के बाद भी सरकार को फैसले लागू करने में परेशानी होती है, इसके लिए दिल्ली का पूर्ण राज्य न होना सबसे अधिक जिम्मेदार है। पार्टी और सरकार का मानना है कि दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो विकास की रफ्तार कुछ और होती। यही वजह है कि एक जुलाई से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आंदोलन शुरू किया था।  

वेब डेस्क IBC24

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


लेखक के बारे में