इनेलो सरकार बनने पर एसवाईएल का पानी नहीं मिलने तक बंद कर देंगे दिल्ली का पानी, रास्ते : अभय चौटाला
इनेलो सरकार बनने पर एसवाईएल का पानी नहीं मिलने तक बंद कर देंगे दिल्ली का पानी, रास्ते : अभय चौटाला
जींद (हरियाणा), 31 दिसंबर (भाषा) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने रविवार को कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर परियोजना का पानी हरियाणा को नहीं मिलने तक दिल्ली का पानी और रास्ते बंद कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि परियोजना का पानी प्रदेश में जरूर आएगा, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकतीं।
चौटाला ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष रहते हुए मैंने लड़ाई लड़ी। हमारा राज आने पर जिन्होंने हमारा पानी रोक रखा है, हम उनके रास्ते बंद कर देंगे, दिल्ली को पानी बंद कर देंगे और तब तक बंद रखेंगे जब तक हमारा पानी हमें नहीं मिलता।’’
इनेलो के ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बनने के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा, ‘‘हमारा अभी ऐसा कोई फैसला नहीं है और न ही इस बात को लेकर चर्चा हुई है। हमारे पास कोई खुद चलकर बिना स्वार्थ, साफ मन से आएगा तो हम उससे बात करेंगे, अन्यथा इनेलो अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।’’
भाषा सं शफीक
शफीक

Facebook


