अभिनंदन की मूंछों के कायल हुए युवा, असली हीरो की स्टाइल पर फ़िदा हुए लोग

अभिनंदन की मूंछों के कायल हुए युवा, असली हीरो की स्टाइल पर फ़िदा हुए लोग

अभिनंदन की मूंछों के कायल हुए युवा, असली हीरो की स्टाइल पर फ़िदा हुए लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 3, 2019 7:31 am IST

बेंगलुरु। भारत की शान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अब देश के हर युवा की प्रेरणा बन गए हैं।पूरे भारत वर्ष में अभिनंदन की बॉडी लैंग्वेज को लेकर बेहद चर्चा है। उनके चेहरे में झलकता शौर्य अभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में युवाओं को सबसे ज्यादा अट्रेक्ट कर रही है उनकी मूछें।जिसे लेकर इनदिनों सेलून में खास डिमांड कर युवा अभिनंदन स्टाइल मूछें बनवा रहे हैं।

ऐसे ही अभिनंदन को चाहने वाले बेंगलुरु निवासी मोहम्मद चंद ने उनके जैसी अपनी मूछों की स्टाइल रख ली है। उनका कहना है कि ‘मैं अभिनंदन का बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया हूं.और उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करूँगा । मुझे उसकी शैली बहुत पसंद है, वही देश के असली नायक हैं। इसलिए मैं उन्हें कॉपी कर रहा हूं। ज्ञात हो कि अभिनंदन ने पाकिस्तान की गिरफ्त में करीब 60 घंटे रहने के बाद जैसे ही भारत की धरती पर कदम रखा सभी तरफ उनके जयकारे होने लगे।


लेखक के बारे में