अजमेर जेल में बंद डकैत की हत्या के मामले में आरोपी से पूछताछ

अजमेर जेल में बंद डकैत की हत्या के मामले में आरोपी से पूछताछ

अजमेर जेल में बंद डकैत की हत्या के मामले में आरोपी से पूछताछ
Modified Date: July 3, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: July 3, 2026 4:04 pm IST

जयपुर, तीन जुलाई (भाषा) राजस्थान पुलिस ने अजमेर की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के आरोपी विष्णु सिंह जाट को ‘पेशी वारंट’ पर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने जाट से इस वारदात के मकसद और उससे जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में जाट को पूछताछ के लिए जेल से सिविल लाइंस थाने लाया गया।

इस जेल में बंद गुर्जर की 29 जून को हत्या कर दी गई थी।

पुलिस हत्या के मकसद, हत्या के तरीके और मामले के अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए जाट से पूछताछ कर रही है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में