कार्यकर्ता तमिलनाडु मंत्रिमंडल में एक और पार्टी विधायक को शामिल करने की मांग कर रहे हैं : आईयूएमएल

कार्यकर्ता तमिलनाडु मंत्रिमंडल में एक और पार्टी विधायक को शामिल करने की मांग कर रहे हैं : आईयूएमएल

कार्यकर्ता तमिलनाडु मंत्रिमंडल में एक और पार्टी विधायक को शामिल करने की मांग कर रहे हैं : आईयूएमएल
Modified Date: May 21, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: May 21, 2026 9:53 pm IST

चेन्नई, 21 मई (भाषा) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने बृहस्पतिवार को पार्टी विधायक एम शाहजहां को टीवीके के नेतृत्व वाले तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए सहमति पत्र सौंपा। साथ ही यह भी दावा किया कि उसके पार्टी कार्यकर्ताओं ने दूसरे मंत्री पद के लिए जोरदार दबाव बनाया है।

इस बीच, विधुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) ने भी मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने की पुष्टि की। पार्टी प्रमुख थिरुमावलवन ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी विधायक वन्नी आरसु का नाम मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश करेगी।

सूत्रों के अनुसार, वन्नी आरसु और शाहजहां दोनों को 22 मई को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

आईयूएमएल की प्रदेश इकाई की तीन घंटे चली उच्च स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, आईयूएमएल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम. कदीर मोहिदीन ने कहा कि हालांकि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर एक कैबिनेट पद के प्रारंभिक प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन विचार-विमर्श का एक बड़ा हिस्सा अपने निर्वाचित दोनों विधायकों के लिए मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर केंद्रित था।

आईयूएमएल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘विधानसभा में हमारे दो विधायक हैं। आज की चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इस बात पर केंद्रित था कि हमें एक के बजाय दो मंत्रिमंडलीय विभागों का अनुरोध क्यों नहीं करना चाहिए। इस प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, हमने पहले अपने प्रारंभिक उम्मीदवार (शाहजहां) को भेजने का निर्णय लिया है, और बाद में हम मुख्यमंत्री के साथ दूसरे मंत्री पद के मामले पर चर्चा करेंगे।’’

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में