अन्नाद्रमुक में खींचतान : विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी सचेतक के संबंध में उचित निर्णय लेने की बात कही

अन्नाद्रमुक में खींचतान : विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी सचेतक के संबंध में उचित निर्णय लेने की बात कही

अन्नाद्रमुक में खींचतान : विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी सचेतक के संबंध में उचित निर्णय लेने की बात कही
Modified Date: May 16, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: May 16, 2026 8:38 pm IST

चेन्नई, 16 मई (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने शनिवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के दो विरोधी गुटों द्वारा सदन में अपने-अपने गुट के विधायकों को पार्टी सचेतक नियुक्त करने के अनुरोध पर वे सही समय पर उचित निर्णय लेंगे।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद, अन्नाद्रमुक विधायक पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी और सी वी षणमुगम-एसपी वेलुमणि गुटों में विभाजित हो गए हैं।

पार्टी के दोनों गुटों ने विधानसभा अध्यक्ष से सचेतक की नियुक्ति के संबंध में अनुरोध किया है।

विधानसभा में अन्नाद्रमुक के सचेतक के रूप में किसे मान्यता देंगे, इस सवाल के जवाब में प्रभाकर ने कहा, ‘‘मुझे दोनों समूहों से याचिकाएं मिली हैं। मैं सही समय पर उचित निर्णय लूंगा।’’

दोनों गुटों ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर क्रॉस वोटिंग करने वाले प्रतिद्वंद्वी गुट के विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जोसेफ विजय के नेतृत्व में टीवीके ने 13 मई को विश्वास मत हासिल किया था।

इसी बीच, अन्नाद्रमुक में आंतरिक कलह जारी रहने के कारण शनिवार को विलुपुरम जिले में दोनों गुटों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। विलुपुरम षणमुगम का गृह क्षेत्र है।

इसके अलावा, पलानीस्वामी ने उन और जिला सचिवों को निष्कासित कर दिया, जो कथित तौर पर षणमुगम-वेलुमणि के नेतृत्व वाले अलग हुए गुट के समर्थक थे।

विलुपुरम में, अन्नाद्रमुक पार्टी कार्यालय के सामने उस समय झड़प हुई, जब नव नियुक्त जिला सचिव आर. पसुपति ने कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में जमा हुए षणमुगम के समर्थकों ने उनका विरोध किया, जिससे दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों गुटों को कार्यालय में प्रवेश करने से रोकते हुए उन्हें तितर-बितर किया गया।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में