चार देशों से 11 ऑक्सीजन कंटेनर, 350 ऑक्सीजन सिलेंडर ला रही है वायुसेना

चार देशों से 11 ऑक्सीजन कंटेनर, 350 ऑक्सीजन सिलेंडर ला रही है वायुसेना

चार देशों से 11 ऑक्सीजन कंटेनर, 350 ऑक्सीजन सिलेंडर ला रही है वायुसेना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 5, 2021 7:45 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) भारतीय वायुसेना ने बुधवार को कहा कि वह चार देशों से 11 ऑक्सीजन कंटेनर और 350 ऑक्सीजन सिलेंडर लाने की प्रक्रिया में है।

वायुसेना ने एक बयान में कहा कि एक आईएल-76 विमान सिंगापुर से 350 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर हिंडन स्थित वायुसेना के अड्डे पर आ रहा है तो एक एन्य आईएल-76 बैंकॉक से तीन क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर पानागढ़ स्थित वायुसेना के अड्डे पर उतरेगा।

बयान में कहा गया कि इसके अलावा वायुसेना का एक सी-19 विमान बैंकॉक से चार खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर पानागढ़ लाने के लिये तैनात है जबकि एक अन्य सी-19 विमान बेल्जियम के ओस्टेंड से चार और खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर पानागढ़ ला रहा है।

इसके अलावा वायुसेना देश के अंदर भी ऑक्सीजन कंटेनरों के परिवहन के लिये कई उड़ान भर रही है।

भाषा प्रशांत अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में