न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान का मार्ग लंदन की ओर परिवर्तित किया गया

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान का मार्ग लंदन की ओर परिवर्तित किया गया

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान का मार्ग लंदन की ओर परिवर्तित किया गया
Modified Date: February 20, 2023 / 10:02 pm IST
Published Date: February 20, 2023 10:02 pm IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान का मार्ग मेडिकल आपात स्थिति के चलते सोमवार को लंदन की ओर परिवर्तित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विमान में मेडिकल आपात स्थिति उत्पन्न होने के बाद उड़ान का मार्ग लंदन की ओर मोड़ा गया। उन्होंने कहा कि संबंधित यात्री को उतारने के बाद विमान लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

मेडिकल आपात स्थिति का ब्योरा फिलहाल नहीं मिल सका है।

विमान के पायलट के अनुसार, उड़ान के दिल्ली पहुंचने में कम से कम छह से सात घंटे की देरी होने की संभावना है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में