आकाश अंबानी की शादी का कार्ड ,कीमत जान उड़ जायेंगे होश

आकाश अंबानी की शादी का कार्ड ,कीमत जान उड़ जायेंगे होश

आकाश अंबानी की शादी का कार्ड ,कीमत जान उड़ जायेंगे होश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 1, 2017 9:50 am IST

एशिया के सबसे मशहूर अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली में बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है अंबानी फैमिली की रईसी  के किस्से हर तरफ होते है इस बार उनकी अमीरी के चर्चे बेटे की शादी के कार्ड को लेकर है.जी हाँ  मुकेश अंबानी के बेटे की शादी होने जा रही है, इस दौरान उनकी शादी का कार्ड सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है.

कुछ दिनों पहले ही खबरें आ रही थी  कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी फिक्स हो गयी है और घर पर शादी की तैयारिया भी जोर-सोर पर चल रही है. अगर उनके शादी के कार्ड की बात करें तो वह इस वक्त काफी चर्चा में है.

दरअसल,  अंबानी के बेटे की शादी का कार्ड काफी मंहगा है, जिसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. यह कार्ड कोई ऐसा या वैसा नहीं बल्कि सोने से बना कार्ड है और इसकी कीमत करीब एक लाख पचास हजार बताई जा रही है।  इस कार्ड की कीमत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक नार्मल आदमी शादी में जितने के गहने बनवाता है मुकेश अंबानी ने उतने का एक कार्ड बनवाया है, जो वह सभी रिश्तेदारों में बांटने वाले है.अब ऐसे रईसों के चर्चे होना तो आम बात है ?

 


लेखक के बारे में