Congress New Headquarters: किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं कांग्रेस का नया ‘इंदिरा भवन’.. खुद प्रियंका गांधी ने भी की डिजाइनिंग में मदद, देखें ये Video..
कांग्रेस के इस नए मुख्यालय को न सिर्फ एक आधुनिक कार्यालय के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की उम्मीदों का प्रतीक भी है।
All About Congress New Headquarters | Image- INC Congress 'X' Handle
All About Congress New Headquarters : नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपने नए मुख्यालय, इंदिरा भवन, का उद्घाटन किया है। अब कांग्रेस का नया पता 9ए कोटला रोड होगा। हालांकि, पुराने कार्यालय 24 अकबर रोड में भी पार्टी के कुछ विभाग काम करना जारी रखेंगे। बुधवार, 15 जनवरी 2025 को सोनिया गांधी ने पांच मंजिला इस इमारत का औपचारिक उद्घाटन किया।

यह इमारत एक ‘ग्रीन बिल्डिंग’ है, जो पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों से बनाई गई है। इसके अंदर 140 वर्षों के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक समय तक की झलक मिलती है। मुख्य प्रवेश द्वार पर कांग्रेस के पहले अध्यक्ष व्योमकेश चंद्र बनर्जी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीरें लगाई गई हैं।
डिज़ाइन और संरचना
All About Congress New Headquarters : सूत्रों के अनुसार, इस इमारत के डिज़ाइन में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई है। पांच मंजिला इस भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कार्यालय बनाए गए हैं। चौथी मंजिल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिवों के कार्यालय स्थित हैं। इसके साथ ही युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस जैसे संगठन प्रमुखों के लिए भी यहां कार्यालय बनाए गए हैं।

तीसरी मंजिल पर एक ‘ओपन ऑफिस’ बनाया गया है, जहां पार्टी के सचिव और प्रभारी बैठेंगे। दूसरी मंजिल पर विभिन्न विभागों और सेल्स को जगह दी गई है। पहली मंजिल में एक बड़ा ऑडिटोरियम है, जहां बड़े कार्यक्रम और बैठकें आयोजित की जाएंगी।
ग्राउंड फ्लोर की खासियत
All About Congress New Headquarters : इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक लाइब्रेरी बनाई गई है, जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा, इसी फ्लोर पर एक ब्रीफिंग रूम और कैफेटेरिया भी बनाया गया है, जहां पार्टी सदस्य बैठकर चर्चाएं कर सकते हैं।

कांग्रेस भवन का इतिहास
1978 से 24 अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय रहा है, जो इंदिरा गांधी के समय से पार्टी गतिविधियों का केंद्र था। लेकिन अब इंदिरा भवन ने इसकी जगह ले ली है। नई इमारत की दीवारों पर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और सोनिया गांधी जैसे नेताओं के योगदान को प्रदर्शित किया गया है।
All About Congress New Headquarters : इस इमारत का निर्माण कार्य 1 दिसंबर 2016 को शुरू हुआ था और इसे 15 जनवरी 2025 को पूरा किया गया। इसे तैयार करने में एल एंड टी और हाफीज कॉन्ट्रैक्टर ने अहम भूमिका निभाई। इस तरह कांग्रेस के इस नए मुख्यालय को न सिर्फ एक आधुनिक कार्यालय के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की उम्मीदों का प्रतीक भी है।

इंदिरा भवन
लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय।
कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं।… pic.twitter.com/sxV9RJW2Ez
— Congress (@INCIndia) January 15, 2025

Facebook


