ईशा की शादी का पहला कार्ड देने,बप्पा के दरबार सिद्धिविनायक पहुंचा अंबानी परिवार
ईशा की शादी का पहला कार्ड देने,बप्पा के दरबार सिद्धिविनायक पहुंचा अंबानी परिवार
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी दिसंबर में होना तय है। ऐसे में जरुरी हो जाता है कि इस शादी की तैयारी भी जोर शोर से होनी है। इसी कड़ी में अंबानी परिवार भारतीय परम्परा के अनुसार अपने घर में होने वाली शादी का सबसे पहला निमंत्रण पत्र गणपति बप्पा को देने सोमवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा।

इस आमंत्रण पत्र को देने के लिए अंबानी परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य और मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी ,बेटा अनंत अंबानी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी गए हुए थे।इस दौरान नीता अंबानी हाथों में पूजा की थाल लिए परिवार के साथ मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंची।

ये भी पढ़ें –सुनंदा पुष्कर हत्याकांड पर बनेगी फिल्म ,कौन होगी शशि की पत्नी ?
ज्ञात हो कि ईशा की शादी बिजनेस टायकून आनंद पीरामल के साथ होने वाली है। इस शादी की तैयारी दोनों परिवार में जोर शोर से चल रही है। इन दोनों उद्योगपतियों के घर के सभी फंगशन सभी बेहद ही सिस्टमेटिक तरीके से हो रहे हैं। इससे पहले इसी साल आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को महाराष्ट्र के महाबलेश्वरम में प्रपोज किया था. मई में एक निजी समारोह में दोनों परिवार की मौजूदगी में जश्न भी हुआ था।

बता दें ईशा अंबानी की सगाई का तीन दिवसीय जश्न 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में संपन्न हुआ था. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया था. सगाई सेरेमनी में शामिल होने वाली हस्तियों में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे सितारे शामिल थे।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


