अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया

अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया

अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया
Modified Date: July 6, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: July 6, 2026 4:42 pm IST

कोलकाता, छह जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को पूर्वी कोलकाता में उनकी 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया।

शाह पश्चिम बंगाल की राजधानी के एक दिवसीय दौरे पर हैं और वह जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे।

शाह शाम को विश्व बांग्ला मेला मैदान में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां राज्य भर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है।

इन आयोजनों में भाग लेने के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री शाह के प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ संगठनात्मक मुद्दों और पश्चिम बंगाल में पार्टी की भावी रणनीति पर भी चर्चा करने की संभावना है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में