अमित शाह सात जुलाई को दिल्ली सरकार के पौधारोपण अभियान का उद्घाटन करेंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

अमित शाह सात जुलाई को दिल्ली सरकार के पौधारोपण अभियान का उद्घाटन करेंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

अमित शाह सात जुलाई को दिल्ली सरकार के पौधारोपण अभियान का उद्घाटन करेंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Modified Date: July 4, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: July 4, 2026 5:58 pm IST

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में 70 लाख पौधारोपण के दिल्ली सरकार के अभियान का उद्घाटन करेंगे।

गुप्ता ने निवासियों को ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ के जरिये पंजीकरण कर इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।

गुप्ता ने एक बयान में कहा कि निवासी पौधारोपण का समय बुक करने, सरकारी नर्सरी से निशुल्क पौधे लेने, ‘वृक्ष रथ’ को बुलाने (जो सामुदायिक पौधारोपण अभियान में उनकी मदद करेगा) और खुद को ‘दिल्ली ग्रीन वॉरियर्स’ के तौर पर पंजीकृत करने के लिए इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली में 70 लाख पेड़ लगाने का वादा किया था। अब इसे मिलकर पूरा करने का समय आ गया है। ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ अब शुरू हो गया है। आप जगह और समय चुनकर पौधे लगाने का स्लॉट बुक कर सकते हैं, या पौधे लेने के लिए नजदीक की किसी सरकारी नर्सरी में जा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आवासीय समिति या संस्थागत क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान की योजना बनाने वाले निवासी पोर्टल के माध्यम से ‘वृक्ष रथ’ को आमंत्रित कर सकते हैं और इससे उन्हें सहायता मिलेगी।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में