जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: October 4, 2022 9:19 pm IST

श्रीनगर, चार अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के द्रास इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों ने जब सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, तब तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और किसी भी ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में