वायुसेना के एक कर्मी ने आत्महत्या की

वायुसेना के एक कर्मी ने आत्महत्या की

वायुसेना के एक कर्मी ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 4, 2022 10:28 pm IST

जयपुर, चार अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के सिरोही जिले में कालन्द्री थाना क्षेत्र के कालन्द्री गांव में भारतीय वायुसेना के एक कर्मचारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि जम्मू में भारतीय वायु सेना के तकनीकी शाखा में तैनात कॉरपोरल निर्मल कुमार छुट्टियों में दो अक्टूबर को अपने घर आया था।

थानाधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि सोमवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके अनुसार अहमदाबाद में रहने वाले उसके भाई ने सोमवार रात को यहां पहुंचने के बाद निर्मल की पत्नी के विरूद्ध आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में