Noida High Rise Society Fire Accident : UP में नहीं रुक रहा आग का तांडव! नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भड़की भीषण आग,अब मुख्यमंत्री ने लिए बड़ा एक्शन
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में कथित तौर पर AC फटने के बाद भीषण आग लग गई। आग 21वीं और 22वीं मंजिल तक फैल गई। दमकल की कई …

Noida High Rise Society Fire Accident :
- दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
- आग पर काबू पाने और पूरे टावर को खाली कराने का अभियान चलाया गया।
नोएडा : Noida High Rise Society Fire Accident : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर नोएडा जिले के सेक्टर-119 स्थित 'द अरण्य सोसाइटी' में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक हाईराइज सोसाइटी के टावर की ऊपरी मंजिलों पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया।
एसी फटने के कारण लगी आग
AC Blast The Aranya Society Sector 119 मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सोसाइटी में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक फ्लैट में एसी फटने के कारण यह आग लगी, जिसने देखते ही देखते 21वें और 22वें फ्लोर के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
सभी को सुरक्षित बाहर निकला गया
चीफ फायर ऑफिसर और स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद हैं। राहत की बात यह है कि हादसे के समय कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा नहीं था और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा की इस आग की घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फौरन मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहने और स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। दमकल विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं ताकि लपटें और ऊपर की मंजिलों तक न फैल सकें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के लिहाज से पूरे टावर को खाली करा लिया गया है।
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसायटी में 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने आसपास के तीन फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहत-बचाव कार्य जारी।#Noida #Fire #Breaking #UttarPradesh #News #Viral @PoliceNoida pic.twitter.com/FDsbU9MDRW
— Sandesh Vatak News (@Sandeshvataksv) June 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Panchang 29 June : धनु राशि में चंद्रमा का गोचर और ब्रह्म योग की शुरुआत… जानिए आज कौन सा गुप्त मुहूर्त खोलेगा आपकी तरक्की के बंद दरवाजे?
- Assam Flood News Today : पूर्वोत्तर में कुदरत का कहर! लगातार मूसलाधार बारिश से डूबे कई जिले, 22 हजार से अधिक जिंदगियां संकट में
- Madhya Pradesh Monsoon Update Today : MP में मानसून ने ली एंट्री! झमाझम बारिश से बदला मौसम, अब 43 जिलों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Massive Fire Breaks Out in Noida High-Rise Society After Suspected AC Blast
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm