उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मैकेनिक बनकर अज्ञात व्यक्ति ने घरों में सेंध लगाने की कोशिश की; मामला दर्ज

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मैकेनिक बनकर अज्ञात व्यक्ति ने घरों में सेंध लगाने की कोशिश की; मामला दर्ज

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मैकेनिक बनकर अज्ञात व्यक्ति ने घरों में सेंध लगाने की कोशिश की; मामला दर्ज
Modified Date: May 11, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: May 11, 2026 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कुछ इलाकों में दहशत का माहौल है, क्योंकि खुद को ‘वॉटर प्यूरीफायर’ मैकेनिक बताने वाला एक अज्ञात व्यक्ति पिछले कुछ हफ्तों में केशवपुरम और पीतमपुरा में कई हमलों और लूटपाट की कोशिशों से कथित रूप से जुड़ा पाया गया है। स्थानीय निवासियों और पीड़ितों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केशवपुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अनधिकृत प्रवेश और आपराधिक धमकी के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और घटना से संबंधित वायरल वीडियो का गहन विश्लेषण किया जा रहा है, जबकि शिकायतकर्ता और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए स्थानीय स्तर पर जांच चल रही है और उसकी जल्द से जल्द पहचान करने और गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आठ मई के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को केशवपुरम स्थित एक आवासीय सोसाइटी में घूमते, दरवाज़े की घंटी बजाते और खुद को मरम्मत का काम करने वाला शख्स बताकर घरों में घुसते हुए देखा गया है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सी-टीम ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मुकुल तंवर ने कहा, “वह कई घरों में गया और वाटर प्यूरीफायर ठीक करने के बहाने घुसने की कोशिश की। एक मामले में, एक बुजुर्ग महिला ने जब शोर मचाया तो उसने कथित तौर पर उस पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की और बाद में वहां भाग गया। हम पुलिस के साथ सभी उपलब्ध सबूत और सीसीटीवी फुटेज साझा कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में ऐसी किसी घटना को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि यह 21 अप्रैल को मौर्य एन्क्लेव इलाके में हुई कथित लूटपाट और हमले की घटना से मिलता जुलता है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार का जानकार होने का बहाना बनाकर उनके घर में घुस गया और उनके किशोर बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना में आरोपी चार लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये की लेकर फरार हो गया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संदिग्ध की पहचान कुछ निवासियों ने अजय बग्गा के रूप में की है, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका है।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में